logo

HARYANA:- कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, विधानसभा भंग करने पर होगी चर्चा

 

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा के समीकरण बदल गए है.. इसे देखते हुए कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है... कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार दबाव कर रहे है कि बीजेपी सरकार अल्पमत में है.. इसी को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज चड़ीगढ स्थित अपने सरकारी आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है.. कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज 3 बजे चंडीगढ़ में होगी.. जिससे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान भी हिस्सा लेंगे..

HARYANA:- कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, विधानसभा भंग करने पर होगी चर्चा

इस बैठक में विधानसभा रणनीति बनाने के साथ ही प्रदेश में अल्पमत में चल रही भाजपा सरकार को बर्खास्त बनाने का दबाव बनाया जाएगा.. कांग्रेस विधायक विधानसभा भंग करने के लिए राज्यपाल से मिलने का समय मांग सकते है..समय न मिलने की स्थिति में जिला मुख्यालयों पर आंदोलन संभव है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT