logo

हरियाणा में CM नायब सिंह सैनी लड़ेगे विधानसभा उपचुनाव, BJP ने सैनी को उम्मीदवार किया घोषित

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा कि करानल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सैनी को प्रत्याशी बनाया है.. गौरतलब है कि हरियाणा की एक सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा का उप चुनाव होना है.. पूर्व CM  मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद करनाल की विधानसभा सीट खाली हो गई है.. इसके बाद भाजपा ने नायब सैनी को यहां प्रत्याशी बनाया है.. वहीं बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अभी हरियाणा विधानसभा के सदस्य नहीं है..

हरियाणा में CM नायब सिंह सैनी लड़ेगे विधानसभा उपचुनाव, BJP ने सैनी को उम्मीदवार किया घोषित

वहीं इससे लेकर CM सैनी ने भी पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है... उन्होंने X  पर लिखा कि करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुझे भाजपा का प्रत्याशी बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और समस्त केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार... गौरतलब है कि नायब सैनी बिना विधानसभा की सदस्यता के 6 महीने तक ही CM के पद बने रह सकते हैं.. हलांकि लोकसभा चुनाव करीब 3 महीने बाद हरियाणा विधानसभा का चुनाव होना है...

हरियाणा में CM नायब सिंह सैनी लड़ेगे विधानसभा उपचुनाव, BJP ने सैनी को उम्मीदवार किया घोषित

TEAM VOICE OF PANIPAT