23.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia News

हरियाणा के CM खट्‌टर की प्रेस कॉन्फेंस, अपनी सरकार के 2500 दिनों की गिनाएंगे उपलब्धियां.

वॉयस ऑफ पानीपत(देवेंद्र शर्मा)- हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब रविवार को पूरा बंद रहा था। ऐसे में आज मुख्यमंत्री का विरोध हो रहा है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी के लिए कमर कस ली है। शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिसबल तैनात है और प्रेस क्लब को आने वाले हर रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज अपनी सरकार के 2500 दिनों की उपलब्धियां गिनाने के लिए चंडीगढ़ आएंगे। वह यहां पत्रकारों को संबोधित करेंगे। वहीं उनके इस दौरे के विरोध में किसान जत्थेबंदियों के लोग प्रेस क्लब का घेराव करने पहुंच चुके हैं। सेक्टर-19 में किसान समर्थकों का जमावड़ा होने शुरू हो गया है। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक लिया है। वहीं पुलिस ने प्रेस क्लब में घुसने की कोशिश कर रही 2 महिलाओं को भी हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार खट्टर दोपहर 12 बजे तक प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित कर सकते हैं। इसमें सीएम अपनी सरकार के 2500 दिनों की उपलब्धियां लोगों के सामने रखेंगे। हालांकि किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद उनके इस दौरे पर विवाद होने तय माना जा रहा है। इसी के मद्देनगर भारी संख्या में पुलिसकर्मी प्रेस क्लब व यहां आने वाले सभी रास्तों पर तैनात किए गए हैं। हर आने जाने वाले की चेकिंग की जा रही है।​​​​​​ बता दें कि हरियाणा में भाजपा नेताओं को रोकने की कोशिश कर रहे किसानों पर शनिवार को लाठीचार्ज किया गया। करनाल में घरौंडा के पास बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों पर लाठियां भांजी। यहां किसानों ने टोल की दो-दो क्रॉसिंग छोड़कर बाकी रास्तों को बंद कर दिया था। लाठीचार्ज में कई किसानों का सिर फूटा और खून बहा।

पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए किसान खेतों में भाग गए। पुलिस ने 17 के करीब किसानों को हिरासत में भी ले लिया। इस घटना के बाद आक्रोश में आए किसानों ने राज्यभर में टोल बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि शनिवार देर शाम हिरासत में लिए किसानों की रिहाई के बाद किसानों ने टोल खोल दिए और वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। वहीं लाठीचार्ज के खिलाफ पंजाब में भी किसानों के धरने प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। किसान यूनियनों की ओर से राज्यभर के टोल रविवार दोपहर 12 से 2 बजे तक जाम कर दिए गए। दो घंटे के दौरान लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला, बठिंडा जैसे बड़े शहरों के एंट्री पॉइंट बंद होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आम लोगों को बसों से उतर कर भीषण गर्मी में पैदल ही जाना पड़ा। इसके अलावा खन्ना, जगराओं, मुल्लांपुर दाखा, समराला और रायकोट में भी हाईवे जाम किया गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अब 2 से 18 साल तक के बच्चों को लग सकेगी वैक्सीन, जल्द जारी होगी गाइडलाइन

Voice of Panipat

अब ट्रेन में आपकी मद्द करेंगी ये App

Voice of Panipat

एलविश फाय#रिंग मामले में भाऊ गेंग ने ली जिम्मेदारी,कहा जो भी सट्‌टे वाले हैं, वे तैयार रहें

Voice of Panipat