logo

दिवाली से पहले कर्मचारी और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें कितने महीने का मिलेगा एरियर?

Diwali DA Hike: महंगाई भाते की बढ़ोतरी के बाद अब चार महीने का एरियर भी मिलने वाला है  यह एरियर कर्मचारियों के नवंबर माह के वेतन के साथ एक ही किस्त में जारी किया जाएगा।
 
सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

DIWALI DA HIKE : दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले बल्ले हो गई है । बता दे की केंद्र के बाद अब राज्य सरकार ने डा केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ाने के बाद अब राज्य सरकार ने तोहफा देना शुरू कर दिया है ।

बता दे की दिवाली से चार दिन पहले ही सरकार द्वारा कर्मचारियों व पेंशनर्स के डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की है। 

नवंबर माह के वेतन में मिलेगा लाभ 

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की महंगाई भाते की बढ़ोतरी के बाद अब चार महीने का एरियर भी मिलने वाला है  यह एरियर कर्मचारियों के नवंबर माह के वेतन के साथ एक ही किस्त में जारी किया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को एरियर की एकमुश्त राशि मिलने से बड़ी राहत मिलने वाली है।

गुजरात सरकार ने फैसला लिया है कि बढ़ाया गया तीन प्रतिशत एरियर एक जुलाई से प्रभावी माना जाएगा और इसका गुजरात के 9.69 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है।

अब कितना हुआ DA

गुजरात सरकार के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर ही डीए मिलने वाला है। गुजरात सरकार द्वारा बढ़ाए गए तीन प्रतिशत डीए का लाभ 9.69 लाख से अधिक परिवारों को मिलने वाला है।  

केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों व पेंशनर्स को 63 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है। गुजरात में भी कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था, लेकिन अब वहां के कर्मचारियों को एक जुलाई से प्रभावी मानकर डीए को 63 प्रतिशत किया गया है।

 जुलाई से जोड़कर एकसाथ महंगाई भत्ता दिया जाएगा। राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले के बारे में जानकारी दी है।