logo

हरियाणा- दिल्ली के खाटूश्याम भक्तों के लिए खुशखबरी, देवउठनी एकादशी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन 

 
हरियाणा- दिल्ली के खाटूश्याम भक्तों के लिए खुशखबरी, देवउठनी एकादशी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन 

Khatushyam special train : हर महीने एकादशी के मौके पर खाटू श्याम भक्तों का रेला बाबा के दर्शन करने पहुंचता है। इस बार देवउठनी एकादशी होने के कारण भीड़ अधिक बढ़ने की संभावना है। यात्रियों की भीड़ को मैनेज करने के लिए रेलवे द्वारा खास तैयारी की गई है। 

रेलवे इन इस दौरान विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। विशेष ट्रेनों का परिचालन 18 नवंबर से ही शुरू हो जाएगा और 22 नवंबर तक रहेगगा। इस दौरान रेलवे दिल्ली सराय रोहिल्ला, रेवाड़ी और हिसार जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से रींगस तक के लिए 3 जोड़ी विशेष ट्रेन संचालित कर रहा है। यह ट्रेन इस अवधि के दौरान कुल 18 फेरे लगाएंगी। 

वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली-रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन का विस्तार अस्थाई तौर पर रींगस तक कर दिया है। वहीं 4 ट्रेनों में साधारण श्रेणी के आठ अतिरिक्त कोच भी लोगों को सुविधा देंगे। रेलवे की योजना है कि श्याम भक्तों को परेशानी नहीं हो।

गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार देवउठनी एकादशी और बाबा खाटूश्याम के जन्मोत्सव के दौरान दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्याम भक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी। रेलवे के उत्तर-पश्चिम जोन ने विशेष ट्रेन चलाने की योजना तैयार कर ली है। 

रेलवे द्वारा किए गए प्रबंधनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब  व हरियाणा के श्याम भक्तों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इसको लेकर उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने जानकारी दी कि इस खास उपलक्ष्य के लिए अलग-अलग शहरों से रींगस के लिए रेलवे की 6 ट्रेन 18 फेरे लगाएंगी। 

विशेष ट्रेनों का पूरा शेड्यूल
खाटूश्याम भक्तों के लिए रेलवे द्वारा ट्रेन नंबर 04472 का संचालन दिल्ली सराय रोहिल्ला से रींगस तक किया जाएगा। यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित होगी। यह ट्रेन 18 से 21 नवंबर तक कुल 4 फेरे लगाएगी।  ट्रेन को प्रतिदिन 7:10 बजे रवाना दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से रवाना किया जाएगा और 12:40 बजे ट्रेन का रींगस पहुंचने का समय है।

जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 04471 चलेगी। यह ट्रेन 19 से 22 नवंबर तक रींगस से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलेगी। इसको रात 2 बजे रींगस से चलाया जाएगा और सुबह 6:30 बजे इसका दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचने का समय है। 

वहीं दूसरी गाड़ी ट्रेन नंबर 09637 का संचालन रेवाड़ी से रींगस के बीच किया जाएगा। इस ट्रेन को 19 और 20 नवंबर को चलाया जाएगा। रेवाड़ी से सुबह 11 बजे चल कर यह ट्रेन 2:20 बजे रींगस पहुंच जाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या-09638 को रींगस से रेवाड़ी के लिए रवाना किया जाएगा। रींगस से दोपहर 2:55 बजे रवाना होकर ट्रेन शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। 

हिसार से भी विशेष ट्रेन का संचालन
इसके साथ ही रेलवे ने राजस्थान सीमा से सटे हरियाणा के हिसार से भी विशेष ट्रेन रींगस के लिए चलाने का फैसला लिया है। हिसार से ट्रेन नंबर 04747 अनारक्षित श्रेणी की गाडी रींगस के लिए चलेगी। इस ट्रेन के 19 से 21 नवंबर तक 3-3 फेरे होंगे।

हिसार से सुबह 9:55 बजे ट्रेन का चलने का समय है, जबकि 4:30 बजे रींगस पहुंचने का समय है। इस ट्रेन को वापसी में गाड़ी संया 04748 के रूप में सुबह 05: 50 बजे रींगस से चलाया जाएगा। यह ट्रेन रात 12:10 हिसार पहुंच जाएगी।