logo

हरियाणा के 4400 कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट के लिए अच्छी खबर

 

वॉयस ऑफ पानीपत (मोनी कुमारी ) - हरियाणा के सरकारी स्कूलों में काम कर रहे करीब 4400 कंप्यूटर फैकल्टी और कंप्यूटर लैब अटेंडेंट के लिए राहत की खबर है। अप्रैल और मई 2026 का रुकी हुई सैलरी 24 जुलाई तक कर्मचारियों के खातों में आने की संभावना है।शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के DDO और स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारियों का भुगतान समय पर किया जाए। विभाग ने कहा है कि बजट उपलब्ध है, इसलिए वेतन जारी करने में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।

हरियाणा के 4400 कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट के लिए अच्छी खबर

सैलरी जारी होने के बाद सभी कर्मचारियों का डेटा हरियाणा कॉन्ट्रैक्चुअल एम्प्लॉयी (Security of Service) Act, 2024 के तहत तय पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों को OTP वेरिफिकेशन सहित सभी जरूरी प्रक्रियाएं 31 जुलाई 2026 तक पूरी करनी होंगी, ताकि उनका रिकॉर्ड अपडेट हो सके।शिक्षा निदेशालय ने यह भी साफ किया है कि अगर किसी अधिकारी की लापरवाही से सैलरी जारी करने में देरी हुई, तो संबंधित DDOऔर स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT