Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को गिफ्ट मे मिली कस्टमाइज XUV700

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पानीपत के नीरज चोपड़ा और सोनीपत के सुमित अंतिल से किया वादा पूरा कर दिया। आनंद महिंद्रा की तरफ से महिंद्रा की नई नवेली XUV700 कार दोनों के घर पहुंच चुकी है। नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार के साथ फोटो शेयर कर आनंद महिंद्रा का धन्यवाद किया है। उन्होंने जल्द ही कार चलाने की बात कही है।

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खंड़रा निवासी जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। नीरज के गोल्ड मेडल जीतने के बाद केंद्र सरकार के साथ हरियाणा और अन्य प्रदेशों की सरकारों ने करोड़ों रुपए के इनाम देने की घोषणा की। महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने भी नीरज चोपड़ा को नई नवेली XUV700 गिफ्ट करने का वादा किया था। इस SUV को अभी तक सड़क पर नहीं देखा गया है। आनंद महिंद्रा ने अपना वादा निभाते हुए शनिवार को XUV700 नीरज चोपड़ा के खंड़रा गांव स्थित घर पहुंचा दी है

नीरज चोपड़ा को गिफ्ट की गई महिंद्रा XUV700 का नंबर भी बहुत स्पेशल है। इस गाड़ी का नंबर 8758 है। टोक्यो ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर जेवलिन फेंककर ही गोल्ड जीता था। इसी कारण गाड़ी का नंबर भी यही रजिस्टर्ड करवाया गया है। आनंद महिंद्रा ने इस संबंध में ट्वीट किया है।

नीरज ने किया धन्यवाद

आनंद महिंद्रा की ओर से गिफ्ट मिलने के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें धन्यवाद किया है। उन्होंने स्पेशल कस्टमाइजेशन की तारीफ की और जल्द ही SUV का आनंद लेने का वादा किया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में शनिवार और रविवार की बजाय सोमवार और मंगलवार को होगा लॉकडाउन

Voice of Panipat

HARYANA में ट्रेक्टर चलाने वाली छोरी बनी ‘SDM’

Voice of Panipat

PANIPAT:- गलत साईड मे चलने वाले 41 वाहनो व लेन के नियमो का उल्लघन करने वाले 112 वाहनो के किए गए चालान

Voice of Panipat