38.3 C
Panipat
June 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana Crime

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था ऑनलाइन फ्रॉड का धंधा, मारा छापा, 23 लड़कियां 90 लड़के गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा के अंबाला शहर में ऑनलाइन फ्रॉड का धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह के लोग ऑनलाइन कॉल करके लोगों को चूना लगाते थे। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए STF की टीम ने घूंघट पैलेस में मंगलवार देर रात छापा मारा। इस दौरान गिरोह के सदस्य अपने काम में जुटे हुए थे।

छापा मारते हुए टीम ने 125 कंप्यूटर भी बरामद किए। गुजरात और नेपाल की 23 लड़कियों और 90 लड़कों को मौके से काबू किया गया है। ये लोग रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक काम करते थे। DSP सतीश बाल्यान की अगुवाई में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। STF के SP गंगाराम पुनिया भी मौके पर मौजूद रहे।

अंबाला से DSP कुलभूषण की टीम ने भी STF को सहयोग किया। पकड़ी गई लड़कियों और लड़कों को STF ने पता और नाम लिखकर छोड़ दिया। लेकिन मामले में शामिल करीब 10 व्यक्तियों पर केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज लॉन्च होने जा रहा है realme C51, मिलेगा सस्ता

Voice of Panipat

महिला ने विदेश भेजने के नाम पर ठगे 8 लाख, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

वायु प्रदूषण व 15 साल पुराने वाहनों पर रोक लगाने का SDM ने संभाला मोर्चा, नाकाबंदी कर की चैकिंग

Voice of Panipat