logo

हरियाणा में पहली बार बैंक हॉलिडे, सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक निजी कंपनियों में भी अवकाश 

 
हरियाणा में पहली बार बैंक हॉलिडे, सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक निजी कंपनियों में भी अवकाश 

9 November Holiday : हरियाणा में इस बार विश्वकर्मा दिवस पर कर्मचारियों को एक अतिरिक्त राहत मिली है। आज सोमवार यानि 9 नवंबर को प्रदेश में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर राजपत्रित अवकाश के साथ सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। इसके चलते सरकारी कार्यालयों के अलावा सरकारी और निजी बैंक, बीमा कंपनियां तथा कई संगठित व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे।

प्रशासनिक और कानूनी मामलों के जानकार हेमंत कुमार बताते हैं कि हरियाणा में वर्ष 2025 तक विश्वकर्मा दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की व्यवस्था नहीं थी। इस बार पहली बार इस दिन को सार्वजनिक अवकाश के रूप में भी घोषित किया गया है। इसका असर केवल सरकारी विभागों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बैंकिंग और बीमा क्षेत्र के कर्मचारियों को भी छुट्टी मिलेगी।

बैंक और बीमा कंपनियों में भी नहीं होगा कामकाज

सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण प्रदेश में सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा बीमा कंपनियों के कार्यालयों और प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों सहित अन्य संगठित व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी अवकाश रहेगा। ऐसे में बैंक या बीमा कार्यालय से जुड़ा जरूरी काम करने वाले लोगों को इसके लिए दूसरे कार्यदिवस का इंतजार करना पड़ सकता है।

राजपत्रित और सार्वजनिक अवकाश में क्या है अंतर?

बता दें कि राजपत्रित अवकाश और सार्वजनिक अवकाश दोनों का अर्थ अलग-अलग होता है। जब सरकार किसी दिन राजपत्रित अवकाश घोषित करती है तो सरकारी विभागों, बोर्ड, निगम, सरकारी संस्थानों और स्थानीय निकायों में छुट्टी रहती है। इसके साथ ही सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में भी सामान्य तौर पर अवकाश रहता है।

वहीं सार्वजनिक अवकाश का दायरा बैंकिंग और अन्य संबंधित संस्थानों तक भी पहुंचता है। इसी वजह से इसे बैंक हॉलिडे के रूप में भी जाना जाता है। इस बार विश्वकर्मा दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से हरियाणा में सरकारी कार्यालयों के साथ बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में भी छुट्टी रहेगी।