logo

हरियाणा में 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते 5 कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार

 
हरियाणा के रतिया में 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते 5 कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Haryana ACB Raid : हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी रेड की है। फतेहाबाद के रतिया में की गई इस कार्रवाई के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग के एक इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट और तीन अन्य कर्मचारियों को कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। एक साथ पांच कर्मचारियों की गिरफ्तारी से विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद एसीबी की टीम ने इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में रतिया में यह कार्रवाई की। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी करते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह गिल, एक असिस्टेंट और तीन अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पांचों आरोपी एक लाख रुपये की रिश्वत की रकम ले रहे थे। इसी दौरान एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और रिश्वत की राशि बरामद की।