logo

कश्मीर के लिए पहली ट्रेन आज से शुरू, हफ्ते में चलेगी 6 दिन

 

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाली पहली ट्रेन कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार सफर करने के लिए यात्री कटरा स्टेशन पहुंच रहे हैं… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था.. PM ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब पुल और देश के पहले केबल स्टे अंजी ब्रिज का भी इनॉगरेशन किया था..

कश्मीर के लिए पहली ट्रेन आज से शुरू, हफ्ते में चलेगी 6 दिन

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकट IRCTC की वेबसाइट से बुक की जा सकती है.. ट्रेन में दो ट्रैवल क्लास हैं… चेयरकार का किराया 715 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपए है… हफ्ते में 6 दिन दो ट्रेनें कटरा और श्रीनगर के बीच चलेंगी… ये अभी ट्रेनें सिर्फ बनिहाल में रुकेंगी, अन्य स्टॉपेज पर फैसला बाद में होगा..

कश्मीर के लिए पहली ट्रेन आज से शुरू, हफ्ते में चलेगी 6 दिन

TEAM VOICE OF PANIPAT