logo

मंत्री जी ने शिकायते भी सुनी,फोन लगाया और समाधान करने को भी कहा

 

वॉयस ऑफ पानीपत(जिया)-हरियाणा के मुख्यमंत्री महिपाल ढ़ांडा के जनता दरबार में लोग पहुंचे अपनी बिजली, पानी निकासी, पेंसन की शिकायते लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत फोन कर समाधान के निर्देश दिए। एसपी भूपेंद्र सिंह और डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी ने भी पहली बार जनता दरबार में पहुंचकर पुलिस से संबंधित शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया।

आपको बता दे कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मंत्री के समक्ष करीब 170 लोगों ने अपनी शिकायतें रखी..वहीं जिला सचिवालय में प्रशासन के स्तर पर जनता दरबार नहीं लगाया जा सका।

मंत्री जी ने शिकायते भी सुनी,फोन  लगाया और  समाधान करने को भी कहा

आपको बता दे की शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार शुरू किया हे ..उनके आते ही लोगों ने अपनी समस्या रखनी शुरू कर दी। कुटानी रोड के हरदीप और नरेंद्र ने बताया कि कई कॉलोनियों में पानी निकासी के व्यापक प्रबंध नहीं हैं। बारिश में समस्या और भी गंभीर हो गई है। जनता को बीमारी फैलने का डर सताने लगा है। लोगों ने पानी निकासी के साथ फोगिंग कराने की मांग की...मंत्री ढांडा ने निगम अधिकारियों को फोन कर पानी निकासी करने के आदेश दिए....हालांकि वहीं गांव बबैल के रजनीश और निरंजन ने बताया कि गांव और शहर में बेसहारा गांय की संख्या बढ़ती जा रही हैं। सड़कों पर गोवंश बैठ जाने के कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है इस पर शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को फोन कर बेसहारा गांय को पकड़कर गोशाला में छोड़ने के आदेश दिए...वंही शीला देवी ने पेंशन बनवाने और श्याम सिंह ने पीपीपी में आय ठीक कराने की मांग की.. काबड़ी गांव के राममेहर और श्याम सिंह ने बीपीएल कार्ड दोबारा शुरू कराने की मांग की... उन्होंने कहा कि उनका बीपीएल कार्ड पिछले दिनों काट दिया गया। शिक्षा मंत्री ने डीएफएससी को नियमानुसार कार्ड जोड़ने के आदेश दिए।

TEAM VOICE OF PANIPAT