logo

गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार, फौजी पर झूठा केस दर्ज करने पर DSP को किया सस्पेंड

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आज जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। वही करनाल में फौजी पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने संज्ञान लेते हुए डीएसपी घरौंडा मनोज कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है...

वहीं गृह मंत्री ने करनाल से ज्यादा शिकायतें आने पर सख्ती बरतते हुए चेतावनी दी कि तुरंत प्रभाव से व्यवस्था करो, नहीं तो मैं सुधारूंगा। अगर पुलिस की कहीं इंवॉल्वमेंट पाई तो बख्शूंगा नहीं। बता दें कि एक बजे तक आए लोगों को ही अपनी शिकायतें मंत्री को बताने का मौका मिलेगा। जनता दरबार में गृह मंत्री विज लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए..

गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार, फौजी पर झूठा केस दर्ज करने पर DSP को किया सस्पेंड

वही पंचकूला से पहुंची युवती ने गृह मंत्री को बताया कि एजेंट ने फर्जी वीजा लगाकर उसके भाई को मलेशिया भेज दिया है, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब एजेंट कह रहा है कि 2 लाख देंगे तो आपके भाई को जिंदा लौटा देंगे। पुलिस उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पिछले ढाई महीने से उसके भाई के साथ उनकी कोई बात नहीं हुई। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने SIT को केस ट्रांसफर करने के निर्देश दिए।

TEAM VOICE OF PANIPAT