September 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat Crime

डबल मर्डर- दिनदहाडे घर में घुसकर दंपत्ति को उतारा मौत के घाट, पढिए

वायस ऑफ हरियाणा (देवेंद्र शर्मा)- कैथल से डबल मर्डर का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर पति पत्नी को मौत के घाट उतार दिया गया है। दिन में जब दोनों पति पत्नी घर में आराम कर रहे थे तो बदमाश घर में घुस आए और दोनों की चाकुओं से गोदकर कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को भी सूचना दी गई।

शहर के जींद रोड माडल टाउन में शुक्रवार को दिनदहाड़े अज्ञात युवकों ने घर में घुस कर दंपती की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। वारदात के समय आढ़ती 60 वर्षीय सत्यवान और उनकी पत्नी 55 वर्षीय कैलाशा देवी आराम कर रहे थे। सत्यवान की कैथल नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। उनका एक ही बेटा है और वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। घटना में प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि हमलावर लूटपाट के इरादे से घर में घुसे होंगे और विरोध करने पर उन्होंने पति-पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी लोकेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ माडल टाउन पहुंचे और मौका-ए-वारदात का मुआयना किया गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में 21 जनवरी को होने वाली शोभायात्रा को लेकर रूट किया डायवर्ट

Voice of Panipat

बबीता फौगाट का जुड़ा विवादों से नाता, फिर सुर्खियों में छाई

Voice of Panipat

इस दिन से शुरू हो रही है चार धाम यात्रा, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Voice of Panipat