28.2 C
Panipat
August 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeLatest NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत:- डीजे पर मनपसंद गाना नहीं लगाया, तो पढ़िए क्या हुआ युवक के साथ, खुशियां बदली गम मे

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत की ज्योति कालोनी में वसंत पूजन का त्योहार मनाने के दौरान डीजे पर गाना बदलवाने के विवाद में झगड़ा हो गया। एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया गया। डीजे पर भोजपुरी गाना बज रहा था। जबकि आरोपित युवक हरियाणवी गाना बजवाना चाहता था। इस वारदात के बाद खुशी गम में बदल गई।

कामगार बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के बसंतपुर पट्टी गांव के संजय ने पुलिस को शिकायत दी कि वह ज्योति कालोनी में रहता है। वह और कालोनी के बड़े-बुजुर्ग वसंत पूजन का त्योहार मना रहे थे। इस दौरान डीजे पर सभी नाच-गाकर खुशी मना रहे थे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के बनारस का नौशाद हाल पता बिचपड़ी मोड़ भी नाचने लगा। डीजे वाले ने कहा कि उसका समय हो गया है। तब डीजे पर भोजपुरी गाना बज रहा था। नौशाद कहने लगा कि डीजे पर हरियाणवीं गाने ही बजेंगे। वह हरियाणवीं गानों पर नाचेगा। संजय व अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। नौशाद गाली-गलौज करने लगा। संजय ने विरोध किया तो नौशाद ने चाकू निकालकर उसके पेट में बाईं ओर घोंप दिया। पीड़ित संजय का कहना है कि आरोपित नौशाद के साथ कई और युवक थे। जिन्हें वह भीड़ में पहचान नहीं पाया।

आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चाकू लहराते हुए फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल संजय को लोगों ने सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज खानपुर रेफर कर दिया। संजय की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि मामला दर्ज करके आरोपित नौशाद की तलाश की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में प्रशासनिक फेरबदल, 10 HCS अफसरों का ट्रांसफर

Voice of Panipat

BREAKING:- Haryana CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजेश खुल्लर ओवरआल इंचार्ज

Voice of Panipat

HARYANA विधानसभा 45 दिन में होगी पेपर लेस, ऑनलाइन होगी बजट सत्र की कार्यवाही

Voice of Panipat