हरियाणा में 4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अगले महीने की सैलरी के साथ मिलेगा एरियर का लाभ
Haryana DA Hike : केंद्र सरकार के बाद अब आखिरकार हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का एलान किया है । बता दे की केंद्रीय कर्मचारियों के DA में पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी थी । वहीँ कई अन्य राज्यों में भी DA बढ़ोतरी का एलान हो चुका था । वहीँ बीते दिन हरियाणा के 4 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए बड़ा एलान हुआ है । सैनी सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की है, जिससे यह 60% से बढ़कर 63% हो गया है।
केंद्र के डीए बढ़ाने के बाद प्रदेश सरकारों द्वारा कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देने का सिलसिला जारी है। जहां केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करके डीए को 63 प्रतिशत किया था।
इसी तर्ज पर हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार अब हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के DA में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि प्रदेश के विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगियों पर लागू रहेगी।
हरियाणा के कर्मचारियों को फिलहाल 60 प्रतिशत डीए मिल रहा था, लेकिन वीरवार शाम को नायब सैनी सरकार ने कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। ऐसे में अब हरियाणा के कर्मचारियों को 63 प्रतिशत डीए मिलेगा। कर्मचारियों के साथ पेंशनभोगी कर्मचारी व उनके परिवार पर भी यह नियम लागू रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार कब मिलेगा लाभ
हरियाणा सरकार के वित्त विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार हरियाणा के कर्मचारी व पेंशनभोगियों के डीए को 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा, लेकिन कर्मचारियों का चार माह का एरियर नवंबर माह की जारी होने वाले वेतन व पेंशन के साथ ना मिलकर एरियर दिसंबर माह की वेतन व पेंशन के साथ मिलने वाला है।

हरियाणा प्रदेश के लाखों कर्मचारी व पेंशन भोगियों को कई वर्ष से केंद्र के समान ही डीए का लाभ मिलता रहा है और इस बार भी नायब सैनी सरकार ने कर्मचारियों को यह तोहफा दिया है।
