logo

HARYANA में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, 10 दिन में आए 673 नए केस

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है.. रोज 67 से अधिक केस आ रहे हैं… अब तक प्रदेश में कुल केसों की संख्या बढ़कर 3354 हो गई है.. अकेले दस दिन में ही 673 नए केस सामने आए हैं.. खास बात ये है कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं..

HARYANA में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, 10 दिन में आए 673 नए केस

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक निजी अस्पतालों में 2468 और सरकारी अस्पतालों में 886 मरीज सामने आ चुके हैं.. सबसे अधिक पंचकूला में 1133, गुरुग्राम में 151, करनाल 241, रेवाड़ी 194, सोनीपत 219, फरीदाबाद 108 और हिसार में 349 केस आ चुके हैं.. ये सभी छह जिले ही डेंगू के सबसे बड़े हॉट स्पाट बन चुके हैं.. चिकनगुनिया के भी 21 मामले सामने आ चुके हैं.. मलेरिया के 184 मामले सामने आए हैं.. रविवार को प्रदेशभर में डेंगू के 42 नए मामले सामने आए..

*डेंगू के मामले*

पंचकूला    1133

हिसार        349

करनाल      241

सोनीपत     219

रेवाड़ी        194

पानीपत      172

गुरुग्राम      151

कुरुक्षेत्र      132

फरीदाबाद 108

सिरसा         91

रोहतक        77

यमुनानगर   75

जींद            61

झज्जर         61

भिवानी       52

फतेहाबाद   51

चरखीदादरी 50

अंबाला       47

महेंद्रगढ़     39

कैथल        20

पलवल      20

नूंह           11

कुल        3354

TEAM VOICE OF PANIPAT