हरियाणा में परिसीमन से बदलेगा सियासत का पूरा नक्शा, 90 से 135 सदस्यों की होगी विधानसभा, 10 से बढ़कर 15 होंगे सांसद; समझिये पूरा गणित
Haryana News: हरियाणा की राजनीति में परिसीमन के जरिए एक बार फिर से नया अध्याय शुरू होने वाला है। बता दे की नए विधानसभा क्षेत्रों के गठन और मौजूदा हलकों की सीमाओं में बदलाव से कई नेताओं के राजनीतिक गढ़ प्रभावित होंगे। ऐसे में मौजूदा विधायकों, पूर्व विधायकों और टिकट के दावेदारों को अपनी राजनीतिक जमीन नए सिरे से तैयार करनी पड़ सकती है।
विधानसभा सीटों की संख्या 90 से बढ़कर 135
अधिक जानकारी के लिए बता दे की केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव पर अमल हुआ तो प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या 90 से बढ़कर 135 और लोकसभा सीटों की संख्या 10 से बढ़कर 15 हो जाएगी। यानी विधानसभा में 45 और लोकसभा में पांच सीटों की बढ़ोतरी होगी।
यह बढ़ोतरी केवल जनप्रतिनिधियों की संख्या तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रदेश का पूरा चुनावी भूगोल और राजनीतिक समीकरण बदल सकती है।
परिसीमन से जुड़े नए प्रस्ताव को मंजूरी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 27 नवंबर को संविधान के 132वें संशोधन विधेयक और परिसीमन से जुड़े नए प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लोकसभा तथा विधानसभा सीटों की मौजूदा संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रविधान किया गया है।
