logo

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर को मिली मंजूरी, 90 मिनट में तय होगा 136 KM का सफर, बनेगें 22 नए स्टेशन

Delhi-Panipat-Karnal Namo Bharat Corridor:  दिल्ली-सोनीपत-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर 33051 करोड़ रुपये खर्च होंगे. रैपिड रेल की डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटे की गति से नमो भारत ट्रेन दौड़ेगी. 
 
दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi-Panipat-Karnal Namo Bharat Corridor: देश भर में बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। इसके तहत नमो रेल कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं। खिशी की बात ये है की दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर (RRTS) के रूट अब पक्की मुहर लग गई है. केंद्र और हरियाणा सरकार के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)  ने इसे स्वीकृति दे दी है. 136 किलोमीटर लंबे नमो भारत कॉरिडोर से दिल्ली से करनाल की यात्रा 3-4 घंटे से घटकर महज 90 मिनट की रह जाएगी.
 


इस परियोजना के तहत हरियाणा में दिल्ली से पानीपत के रास्ते करनाल तक नमो रेल की योजना पर काम चल रहा है। करीब 136 किलोमीटर लंबे इस रेल कॉरिडोर में ट्रैक, स्टेशन और ट्रेनों के रखरखाव के लिए डिपो बनाए जाने की योजना है। 


इस परियोजना के शुरू होने से दिल्ली से करनाल तक पहुंचने में लगने वाला समय काफी कम हो सकता है। इस रूट पर नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने कॉरिडोर का डिजाइन तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 


केंद्रीय मंत्रालय की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 में 908.36 करोड़ रुपये के लाभांश की घोषणा हुई है। 
 

आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो यह अब तक का सबसे बड़ा लाभांश होगा। मनोहर लाल इसका चैक आवास एवं नगर विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ द्वारा सौंपा गया।


 उन्होंने कहा कि शहरों में यातायात को सरल बनाने के साथ प्रदूषण घटाने को लेकर भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा कचरे का बेहतर प्रबंधन करने और नई परिवहन सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है।

यह कॉरिडोर 136.30 किलोमीटर लंबा है। इस कॉरिडोर (Namo Bharat Corridor) पर 2031 तक सेवाएं शुरू करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। 


हरियाणा व दिल्ली में इन 22 जगह पर बनेंगे स्टेशन

सराय काले खां से करनाल तक बनने वाले नमो भारत कारिडोर (Namo Bharat Corridor) पर 22 स्टेशन बनाए जाएंगे। इन 22 स्टेशनों की जगह का चयन कर लिया गया है। ऐसे में जहां पर स्टेशन का निर्माण होगा, वहां के आसपास के लोगों को बड़ा लाभ मिलने वाला है, क्योंकि इस नमो भारत कारिडोर के साथ में नइ इंडस्ट्री कारिडोर स्थापित किए जाने है।

 

नमो भारत कारिडोर पर फिलहाल दिल्ली व हरियाणा के अंतर्गत इंद्रप्रस्थ, कश्मीरी गेट, झाड़ौदा, भलस्वा चौक, अलीपुर चौक, नरेला, कुंडली, केएमपी, बहालगढ़, मुरथल, बड़ी, गन्नौर, समालखा, पानीपत आइएसबीटी, पानीपत, सेक्टर 18, गांजबड़ बड़ौली कोहंड, घरौंडा, करनाल बाइपास, सेक्टर-सात और करनाल न्यू आइएसबीटी पर नए स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
 

एनएचएआइ ( NHAI ) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर चिराग मित्तल ने बताया कि नेशनल हाईवे 44 पर दिल्ली और हरियाणा के हिस्से में नमो भारत कारिडोर (Namo Bharat Corridor) के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। निर्माण के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

अधिक जानकरी के लिए बता दे की दिल्ली-सोनीपत-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर प्रोजेक्ट (Namo Bharat Corridor) पर 33051 करोड़ रुपये खर्च होंगे. रैपिड रेल की डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटे की गति से नमो भारत ट्रेन दौड़ेगी.