logo

DA HIKE UPDATE : एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की बल्ले बल्ले, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा 

केंद्र सरकार ने डीए में 3 प्रतिशत वृद्धि का फैसला लिया है। इससे करीब 1.16 करोड़ कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा।
 
महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत का इजाफा

DA HIKE UPDATE 2026 : कई राज्य सरकारों द्वारा महंगाई भत्ते यानी DA में वृद्धि करने के बाद केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों व वेतनभोगियों को दिवाली का गिफ्ट दे दिया है।

केंद्र सरकार ने डीए में 3 प्रतिशत वृद्धि का फैसला लिया है। इससे करीब 1.16 करोड़ कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा। साथ ही त्योहारी सीजन में जुलाई से अक्टूबर तक का ऐरियर भी मिल जाएगा।

इससे कर्मचारियों व वेतन भोगियों को महंगाई से राहत मिलेगी।

DA वृद्धि को लेकर केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि बार-बार होने वाली कैबिनेट की बैठक के बाद इसकी घोषणा की उम्मीद लगाई जाती, लेकिन अब इस पर फैसला हो गया है।

सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का तोहफा मिल गया है। केंद्रीय सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में वृद्धि की घोषणा कर दी है। 

हालांकि कर्मचारियों की ओर से उम्मीद लगाई जा रही थी कि महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी, लेेकिन इसमें 3 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। इससे देश भर के कर्मचारियों को महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी।

जुलाई में बढ़ाना था डीए


हालांकि सरकार द्वारा साल में दो बार महंगाई के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते की समीक्षा की जाती है, लेकिन इस बार जुलाई वाली घोषणा अभी तक बाकी थी।

अब नवंबर में मिलने वाले अक्टूबर महीने के वेतन के साथ बढ़े हुए DA और ऐरियर का लाभ मिलेगा।