पानीपत के ITI में CM फ्लाइंग की रेड
Feb 19, 2024, 13:26 IST
वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत में जीटी रोड़ पर अनाज मड़ि कट के पास स्थित राजजकीड औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज सुबह ए एकाएक सीएम फ्लाइंग की टीम पहुंची.. टीम को पिछले काफी समय से स्टाफ के गैरहाजिर रहने, समय से न पहुंचने समेत अनेकों तरह की शिकायतें मिल रही थीं..
टीम ने यहां पहुंचते ही सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर को ही कब्जे में लिया.. जिसके बाद हाजिरी चेक की जा रही है.. इसके अलावा संस्थान में सफाई व्यवस्था, क्लास रूम का रख-रखाव, रिकॉर्ड रूम समेत अन्य जगहों और दस्तावेजों को भी टीम खंगाल रही है.. यहां पढ़ने आए विद्यार्थियों से भी टीम, स्टाफ समेत अन्य बातों की जानकारी जुटा रही है..
TEAM VOICE OF PANIPAT
