मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पानीपत में, करेंगे चुनाव प्रचार
Mar 6, 2025, 10:43 IST
वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सेक्टर-25 स्थित एमजेआर स्कूल परिसर में नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए पानीपत आएंगे..
जिसके चलते सीएम आज 8 हजार पन्ना प्रमुखों को संबोधित करने पानीपत पहुंच रहे हैं.. इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली है.. कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.. इनके अलावा मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा आज शाम को प्रचार के लिए पहुंचेंगे..
TEAM VOICE OF PANIPAT
