logo

हरियाणा के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, इतने बजे लगेगा स्कूल

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है.. शिक्षा विभाग ने मौसम बदलते ही इसको लेकर ऑर्डर जारी कर दिए हैं.. सिंगल शिफ्ट के स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक खोले जाएंगे.. वहीं डबल शिफ्ट के स्कूल सुबह सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों से एक घंटा पहले खोले जाएंगे, यानी ये स्कूल सुबह 7 बजे से खुलेंगे.. इन स्कूलों में दोपहर 12:30 बजे तक पढ़ाई होगी, इसके बाद छुट्‌टी की जाएगी.. दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे से शुरू होगी और शाम 6:15 बजे तक इनमें पढ़ाई कराई जाएगी..यह आदेश 15 फरवरी से लागू होंगे..

इससे पहले हरियाणा में ठंड को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया था.. ठंड में स्कूलों को सुबह 9.30 बजे खोले जा रहे थे, इनकी दोपहर 3.30 बजे छुट्‌टी हो रही थी.. वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 7.55 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक था.. दूसरी शिफ्ट में स्कूलों में क्लास दोपहर 12.40 बजे से शाम 5.15 बजे तक था..

*ये देखिए ऑर्डर*

हरियाणा के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, इतने बजे लगेगा स्कूल

TEAM VOICE OF PANIPAT