logo

महंगे रिचार्ज से राहत! BSNL का नया ऑफर बना ग्राहकों की पहली पसंद

 

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी) – महंगे रिचार्ज प्लानों के बीच बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया डेटा प्लान लॉन्च किया है। ये प्लान उन उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद होगा, जिन्हें कम कीमत में ज्यादा डेटा की जरूरत रहती है।

महंगे रिचार्ज से राहत! BSNL का नया ऑफर बना ग्राहकों की पहली पसंद

BSNL ने किया नया रिचार्ज प्लान लॉन्च

बीएसएनएल के अनुसार, नए ग्राहकों को सिम खरीदने के बाद पहले 28 दिनों तक सिर्फ 51 रुपये में रोज 2GB डेटा मिलेगा। वहीं, 1499 रुपए में 32 जीबी रोजाना डाटा 300 दिन के लिए ग्राहकों के लिए चलाया गया है। कंपनी ने 259 रुपये प्रतिमाह से शुरू होने वाला नया ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है जिसमें नए ग्राहकों को फ्री इंस्टॉलेशन, मॉडेम की सुविधा, अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का लाभ भी दिया जाएगा जिससे पढ़ाई और जरूरी ऑनलाइन काम करना आसान होगा।

बीएसएनएल कंपनी का उद्देश्य कम कीमत में बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराना है। इस नए प्लान से विद्यार्थियों, ग्रामीण उपभोक्ताओं और कम बजट वाले ग्राहकों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT