28.1 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

11वीं कक्षा की छात्रा का अश्लील वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला यमुनानगर के जगाधरी का सामने आया है जहां की कालोनी निवासी 19 वर्षीय छात्रा को रिश्तेदारी का ही छोटू नाम का युवक फोन कर परेशान कर रहा है। आरोप है कि आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो बना रखी है। जिसे वायरल कर रहा है और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, छात्रा जगाधरी के राजकीय स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उनकी दूर की रिश्तेदारी का युवक छोटू पिछले वर्ष छठ पूजा पर छात्रा के घर आया था। इस दौरान उसने छात्रा के नहाते हुए वीडियो बना ली थी। अब इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह छात्रा व उसके स्वजनों को ब्लैकमेल कर रहा है। छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। उसे अलग-अलग नंबरों से काल कर परेशान कर रहा है।

इस संबंध में आरोपित के स्वजनों से बात की, तो उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। आरोप है कि आरोपित ने छात्रा व उसकी बहन के नाम से फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाई हुई है। जिस पर वह उसकी अश्लील फोटो व वीडियो डालकर बदनाम कर रहा है। छात्रा के स्वजनों की ओर से आरोपित के खिलाफ एसपी को शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस के सामने आरोपित व उसके परिवार के लोगों ने माफी मांग ली थी। जिसके बाद यह शिकायत वापस ले ली गई थी। अब फिर से आरोपित उसे परेशान कर रहा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के नए स्टेशन का डिजाइन हुआ तैयार, यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Sahab Ram

चीन ने 3 भारतीय खिलाड़ियों की एंट्री रोकी, जानिए पूरी खबर

Voice of Panipat

हरियाणा के इस जिले में बनेगी देश के सबसे बड़ी सहकारी सरसों तेल मिल

Voice of Panipat