33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

भाजपा विधायक की पुत्रवधु की हुई मौत, नहाते समय लगा करंट, खुशियों के माहौल में घर में पसरा मातम

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- फतेहाबाद से भाजपा विधायक दुड़ाराम की 32 वर्षीय पुत्रवधू श्वेता बिश्नोई की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब श्वेता बाथरूम में नहा रहीं थीं। करीब डेढ़ घंटे तक श्वेता बाथरूम से बाहर नहीं आईं तो परिजनों ने दरवाजा खोला तो बेसुध अवस्था में श्वेता गिरी हुईं थीं।

इसके बाद तत्काल उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। मगर श्वेता की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे की सूचना पाकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के बेटे व आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी रेनुका बिश्नोई भी निजी अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा विधायक के समर्थकों का भी जमावड़ा लग गया।

दरअसल आपको बात दें कि विधायक दुड़ाराम के छोटे भाई उग्रसेन के बेटे आदित्य की 14 नवंबर को शादी है। पूरा परिवार इसी के जश्न में लगा हुआ था। गुरुवार शाम को दुड़ाराम के ही दूसरे भाई दिवंगत देवीलाल के घर पर रात के खाने का कार्यक्रम रखा गया था। इसी में शामिल होने के लिए श्वेता ने पहले अपने चार साल के बेटे को नहलाया। इसके बाद खुद नहाने चली गईं। मगर डेढ घंटे तक बाहर नहीं आईं तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आई तो गेट खोलकर अंदर गए तो श्वेता बेसुध अवस्था में थीं।

विधायक दुड़ाराम के बेटे संदीप बिश्नोई का आठ साल पहले श्वेता के साथ विवाह हुआ था। श्वेता का परिवार फिलहाल अमेरिका में रहता है। अमेरिका में ही श्वेता व संदीप की मुलाकात हुई थी। दोनों का चार साल का बेटा है। पूरा परिवार विधायक दुड़ाराम के भाई के बेटे की शादी के जश्न में लगा हुआ था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे खुशी के माहौल में मातम छा गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- ई-रिक्शा में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार दे सकती है जल्द खुशखबरी, रिटायरमेंट की उम्र व पेंशन में होगी बढ़ोतरी

Voice of Panipat

कोठी मे घुस गए 2 नाबालिग, अलमारी मे छिपे, तो लोगो ने पकड़कर की धुनाई

Voice of Panipat