बड़ी खबर:-हरियाणा में बीजेपी MLA के इकलौते बेटे का निधन
Jul 19, 2024, 12:58 IST
वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा के नारनौल के BJP विधायक और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के इकलौते पुत्र उमेश यादव का आज निधन हो गया..उनकी उम्र 45 साल थी.. उसके 2 बच्चे हैं.. उमेश यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बजाड़ में किया जाएगा.. बता के कि उमेश यादव 6 महीने से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे.. उनका देश के कई अस्पतालों में काफी समय से इलाज चल रहा था.. लेकिन वह नहीं बच पाए..
बता दें कि ओम प्रकाश यादव लगातार 2 बार से नारनौल के विधायक है.. दोनों बार वे मनोहर लाल की सरकार में राज्य मंत्री बने.. हालांकि इसी साल मार्च में हुए फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री बने नायब सैनी की कैबिनेट में उनकी जगह नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव को सिंचाई मंत्री बना गया..
TEAM VOICE OF PANIPAT
