logo

अतीशी आज लेंगी CM पद की शपथ, दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री होगी

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- अतिशी दिल्ली की 9 वीं और सबसे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर राजभवन में आज शाम 4:30 बजे शपथ लेगी.. वे दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होगी.. नसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित CM रह चुकी हैं... शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल, सिसोदिया और पंजाब CM भगवंत मान शामिल होंगे.. 43 साल की अतीशी कालकाजी  सीट से 3 बार की विधायक है.. अतीशी दिल्ली की सबसे युवा CM होने का केजरीवाल का रिकार्ड भी तोड़ेगी.. अतीशी 43 साल की है जबकि अरविंद केजरीवाल 2013 में सीएम बनने के समय केजरीवाल 45 साल के थे.. AAP विधायकों ने 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी का नाम CM के रूप में फाइनल किया था.. राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे को स्वीकार करने के साथ आतिशी को CM नियुक्त करने की इजाजत दी..

अतीशी आज लेंगी CM पद की शपथ, दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री होगी

आतिशी के साथ AAP के 5 विधायक- गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री पद की शपथ लेंग.. कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा होंगे.. बाकी 4 नेता केजरीवाल कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके हैं.. अहलावत को AAP विधायक राजकुमार आनंद की जगह कैबिनेट में जगह मिली है..आनंद ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा जॉइन कर ली थी.. वे केजरीवाल कैबिनेट में सामाजिक कल्याण मंत्री थे..

TEAM VOICE OF PANIPAT