अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी
Apr 23, 2024, 14:52 IST
वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के CM और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को आज फिर से बड़ा झटका लगा है..
ताजा मामले में दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी मामले से संबंधित ईडी केस में CM अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है.. इसके साथ ही कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता और मनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ाई है..
TEAM VOICE OF PANIPAT
