हरियाणा में बिजली कर्मचारियों को फिर बड़ा झटका! अदानी पावर की एंट्री, दो जिलों में बिजली सप्लाई लाइसेंस के लिए किया आवेदन
Electricity Distribution License : हरियाणा में बिजली सप्लाई के क्षेत्र में निजी कंपनियों सप्लाई लाइसेंस के लिए काफी उत्साह दिखा रही है। निजी कंपनी इलेवन पावर लिमिटेड द्वारा गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का लाइसेंस मांगने पर लगे झटके के बाद अब अदानी पावर की हरियाणा में इंट्री हो गई है।
अदानी पावर ने भी हरियाणा में बिजली सप्लाई का लाइसेंस लेने के लिए दो जिलों का चयन किया है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के समक्ष अदानी पावर ने सोनीपत व फरीदाबाद का बिजली वितरण के लिए लाइसेंस मांगा है। हालांकि गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए लाइसेंस में इलेवन पावर लिमिटेड को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) द्वारा झटका दिया है।
कंपनी द्वारा हरियाणा सरकार के फैसले पर स्टे लगाने की मांग की थी, लेकिन विद्युत संबंधी अपीलीय न्यायाधिकरण ने बुधवार को स्टे लगाने से इन्कार कर दिया। ऐसे में उनके लाइसेंस पर लगी हुई रोक अभी जारी रहेगी। लेकिन इसी बीच में अदानी पावर ने सोनीपत और फरीदाबाद में बिजली सप्लाई के लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है।
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) द्वारा प्रदेश में कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए अदानी समूह के आवेदन पर सुनवाई शुरू नहीं की है। लेकिन लगातार देश के प्रमुख उद्योगिक कंपनियों द्वारा हरियाणा बिजली लाइसेंस के लिए आवेदन करना बिजली कर्मचारियों की चिंता को बढ़ा दिया है।
पहले ही बिजली कर्मचारी कर चुके है हड़ताल
पिछले महीने गुरुग्राम और नूंह में बिजली सप्लाई के लिए इलेवन पावर को 25 साल का समानांतर वितरण लाइसेंस देने पर हरियाणा के कर्मचारी व अधिकारी विरोध में उतार आए थे। इसके बाद बिजली कर्मचारी यूनियनों ने 22 और 23 अक्टूबर को हड़ताल की थी। हड़ताल के बाद बिजली मंत्री अनिल विज व मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कर्मचारियों से बातचीत करके लाइसेंस पर रोक लगा दी।
अब कर्मचारी संगठन सरकार पर दबाव बना रहे है कि समानांतर लाइसेंस जैसे सिस्टम को खत्म करने के लिए विधानसभा में बिल लाया जाए। सभी राजनीतिक दलों को बिजली सेक्टर में निजीकरण की एंट्री का विरोध करना चाहिए, ताकि प्रदेश के लोगों को लगातार सबसे सस्ती और बेहतर बिजली मिलती रहे।
