32.5 C
Panipat
March 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat Crime

युवती के साथ एंबुलेंस चालक ने की छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई वारदात, पढ़िए मामला.

वायस ऑफ पानीपत(देवेंद्र शर्मा)- हरियाणा के हिसार जिले में अग्रोहा स्थित PHC प्राइमरी हेल्थ सेंटर में युवती के साथ एंबुलेंस चालक द्वारा छेड़छाड़ की गई है। युवती PHC में दवा लेने के लिए आई थी, तभी मौका देखकर एंबुलेंस चालक विजेंद्र ने उसे दबोच लिया। छेड़छाड़ की यह घटना PHC में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि इस घटना में पीड़िता की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन जब PHC इंचार्ज डॉ. संजीव सांवरिया ने घटना का वीडियो देखा तो आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

आरोपी विजेंद्र अग्रोहा के पास के गांव किरोड़ी का रहने वाला है। PHC इंचार्ज डॉ. संजीव सावरिया ने बताया कि वह अपने कार्यालय में हेल्थ सेंटर की सीसीटीवी चेक कर रहा था। तब उन्होने देखा कि 28 अगस्त को सुबह करीब 7 बजे एंबुलेंस चालक विजेंद्र ने दवाखाना खोला है। उस समय एक युवती भी वहां पर आ जाती है, जो वहां दवा लेने के लिए आई है। विजेंद्र उसे दवा देने के बहाने पकड़ लेता है और उसके साथ अश्लील हरकत करता है। जब युवती उससे खुद को छुड़वाकर बाहर जाने लगती है तो वह उसका रास्ता रोकता है।

इसके बाद युवती वहां से रोते हुए बाहर चली जाती है। इंचार्ज डॉ. संजीव के अनुसार, हो सकता है युवती ने किसी डर या परेशानी के कारण घटना के बारे में किसी के आगे जिक्र न किया हो, लेकिन हेल्थ सेंटर में एक एंबुलेंस चालक द्वारा किसी अकेली युवती के साथ इस तरह का व्यवहार करना आपराधिक घटना है। इसलिए पुलिस को शिकायत दी गई है। इंचार्ज डॉ. संजीव सांवरिया के अनुसार आरोपी विजेंद्र इससे पहले भी एक लड़की के साथ इसी तरह की गलत हरकत कर चुका है, जिस बारे में अस्पताल में शिकायत भी आई थी, लेकिन आरोपी सुबूतों के अभाव में बच गया था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बढ़ी मुश्किलें, चार्जशीट दाखिल

Voice of Panipat

पानी विवाद पर मंत्री अनिल विज का पलटवार, कहा- केजरीवाल ने झूठ बोलने में PHD की हैं

Voice of Panipat

देखिये, अनलाॅक 4 में क्या-क्या खुलेगा, और क्या-क्या रहेगा बंद

Voice of Panipat