अंबाला-मोहाली एक्सप्रेसवे पर जल्द रफ़्तार भरेंगें वाहन, दिल्ली, पंजाब से हिमाचल तक होगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी
Ambala-Mohali Expressway: एक्सप्रेसवे के क्षेत्र में देश हर दिन नए कीर्तिमान बना रहा है। इससे शहरों और राज्यों की दूरी घट रही है। वहीं अब दिल्ली से मनाली की हसीन वादियों तक का सफर भी बहुत आसान होने जा रहा है। इसके तहत 15 दिसंबर से नया एक्सप्रेसवे खुलने जा रहा है। इससे दिल्ली से महज 10 घंटे में मनाली तक पहुंचा जा सकेगा।
इसके तहत 15 दिसंबर से अंबाला-मोहाली एक्सप्रेसवे को सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं यह एक्सप्रेसवे खुलने से दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे से चंडीगढ़ का लिंक और कीरतपुर-मनाली फोरलेन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में दिल्ली से महज 10 घंटे में मनाली पहुंच पहुंचा जा सकेगा।
यह नया बना अंबाला-मोहाली एक्सप्रेसवे चंडीगढ़ - मोहाली की कनेक्टिविटी को बहुत ही आसान बना देगा। इसके अलावा यह रास्ता मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहुंच को भी सुविधाजनक बना देगा। इस एक्सप्रसवे से दिल्ली की ओर से पंजाब और हिमाचल प्रदेश जाने वाले वाहन चालकों को बहुत ही आसान सफर की सौगात मिल जाएगी।
मोहाली से वाहनों को खरड़-कुराली बाईपास के रास्ते रूपनगर की ओर ले जाया जा सकता है। इसके कारण कीरतपुर और हिमाचल प्रदेश के मनाली या लेह-लद्दाख तक का रास्ता बहुत अधिक आसान हो जाएगा। वहीं अंबाला-मोहाली-कुराली कॉरिडोर से शिमला - मनाली जाने वाले यात्री अंबाला, रूपनगर और कीरतपुर रास्तों से आगे जा सकेंगे। इतना ही नहीं इस हाईवे से जम्मू और श्रीनगर का सफर भी आसान हो जाएगा।
मोहाली IT सिटी-कुराली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से होगा जुड़ाव
इस अंबाला-मोहाली एक्सप्रेसवे का जुड़ाव मोहाली IT सिटी-कुराली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से होगा। इससे हरियाणा और पंजाब के बीच कनेक्टिविटी पहले से कहीं अधिक बेहतर हो जाएगी। यानी अंबाला-मोहाली एक्सप्रेसवे के खुलने पर चंडीगढ़ के साथ-साथ मोहाली के पूरे क्षेत्र से पहुंच आसान हो जाएगी। इस हाईवे पर कारों की गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गइ है। अब तक वाहन चालकों को जीरकपुर, डेराबस्सी और पिंजौर होकर हिमाचल प्रदेश तक जाना पड़ता था। इससे लंबे जाम का सामना करना पड़ता था।
