logo

Haryana के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

 

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में आज से मौसम बदलेगा.. जिसके चलते प्रदेश के 6 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.. मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को 3 जिलों कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में येलो अलर्ट और 3 जिलों यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के लिए डार्क येलो अलर्ट जारी किया है.. इसके तहत शुक्रवार को इन जिलों में बादल छाए रहने के अलावा गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है.. इसके साथ ही 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.. 18 अप्रैल के लिए पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश की भी संभावना है..

Haryana के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

हरियाणा के अधिकतम तापमान में वीरवार को 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई... वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है.. इधर, प्रदेश का सबसे गर्म एरिया नारनौल रहा। जहां का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया..

Haryana के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

TEAM VOICE OF PANIPAT