37.9 C
Panipat
April 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBollywoodCinemaHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

‘गदर 2’ के तख्त को हिलाकर रख देगा ‘जवान’? Advance Booking में ही हो गई इतनी कमाई

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- शाहरुख खान (Shahrukh Khan) एक बार फिर से ‘जवान’ के साथ बिग स्क्रीन पर लौट रहे हैं.. इस फिल्म (Movie) को लेकर फैंस में बहुत ज्यादा क्रेज( craze) है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म (Movie) का जब से ट्रेलर रिलीज (Trailer release) हुआ है, तब से हर कोई ‘जवान’ के स्क्रीन पर आने का इंतजार कर रहा है.. वहीं शाहरुख खान फिल्म की एडवांस बुकिंग (advance booking) भी धड़ाधड़ हो रही है.. जवान की रिलीज को बस अब 2 दिन ही बाकी है.. ऐसे में जवान की एडवांस बुकिंग (advance booking) ने कोहराम मचा दिया है.. जिस तरह से फिल्म की 4 दिनों के अंदर एडवांस बुकिंग में कमाई हुई है, उससे काफी उम्मीद है कि ये फिल्म सनी देओल की मूवी ‘गदर 2’ के तख्त को पूरी तरह से हिलाकर रख देगी..

उन्होंने बताया कि इस फिल्म की पीवीआर (PVR) और आइनॉक्स को मिलाकर लगभग 250, 000, सिनेपॉलिस में 53, 000, मिराज में टोटल – 28,000 टिकट बिक चुकी है.. ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग में अब तक टोटल 3 लाख 31 हजार के करीबन टिकट सोल्ड आउट हो चुके हैं.. फिल्म की रिलीज को अब भी दो दिन बाकी हैं और आज के आंकड़े अब तक सामने नहीं आए हैं.. आपको बता दें कि शाह रुख खान ‘जवान’ से पहले ‘गदर 2’ की एडवांस बुकिंग(advance booking) में रिलीज तक टोटल 18.5 करोड़ की कमाई हुई थी.. एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पास अब भी दो दिन बचे हुए हैं, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘जवान’ 7 सितंबर को पहले दिन की कमाई में भी कड़ी मात दे सकती है.. पहले दिन ही ये फिल्म 60 से 70 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है.. फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों (movie theaters) में रिलीज होगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- हथियार के बल पर वाहन चालकों से लूट करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार

Voice of Panipat

जानिए क्यो बढ़ रहे है सोने- चांदी के लगातार भाव

Voice of Panipat

पति की करवाई निर्मम ह*त्‍या, गुमशुदगी की शिकायत दे फोटो पर चढ़ा दी माला, खुला राज

Voice of Panipat