35.7 C
Panipat
August 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Haryana चिराग योजना में प्राइवेट स्कूलों में दाखिले शुरू

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान योजना के तहत इस साल निजी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है.. इस बार कक्षा 3 की बजाय कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा.. प्रदेश के करीब 700 निजी स्कूलों ने इस योजना के तहत 34,271 सीटों का ब्यौरा दिया है.. इन स्कूलों में कक्षावार सीटों की पूरी जानकारी विभागीय वेबसाइट और पोर्टल पर उपलब्ध है.. अभिभावक और विद्यार्थी 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं..

*दाखिले की क्या है प्रक्रिया*

यदि किसी स्कूल में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो 1 से 5 अप्रैल के बीच लॉटरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी.. लॉटरी प्रक्रिया अभिभावकों की उपस्थिति में पूरी की जाएगी, जिसमें उन्हें ड्रॉ की तिथि और समय की जानकारी पहले से दी जाएगी.. इसके बाद, 1 से 15 अप्रैल तक निजी स्कूलों को दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी, और सफल छात्रों की सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी.. यदि मुख्य सूची में चयनित छात्र तय समय तक दाखिला नहीं लेते हैं, तो उनकी सीट प्रतीक्षा सूची के छात्रों को दी जाएगी.. प्रतीक्षा सूची के छात्रों का दाखिला 16 से 30 अप्रैल तक होगा.. इसके अलावा, स्कूलों को 1 से 30 अप्रैल तक दाखिल छात्रों का पूरा विवरण विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा..

*स्कूलों में नियुक्त होंगे नामिनी*

दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संबंधित स्कूलों में विभागीय नामिनी नियुक्त करेंगे.. नामिनी के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी, सरकारी स्कूल के प्राचार्य, मुख्याध्यापक, पीजीटी या शिक्षक को नामित किया जाएगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिनदहाड़े पहलवान को गोलियो से किया छलनी, युवक को मारी 8 गोलिया

Voice of Panipat

Panipat:- जेसीबी चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी बरामद

Voice of Panipat

विधायकों का फोन न उठाना पड़ा भारी, अनिल विज ने कैथल सीएमओ को किया सस्पेंड

Voice of Panipat