29 C
Panipat
September 20, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत में घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल फोन बरामद

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- CIA-3 पुलिस टीम ने विद्यानंद कॉलोनी में घर से नगदी, मोबाइल व गहने चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान निखिल उर्फ भूरा निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।

CIA-3 प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक सेक्टर 12 में गुरूद्वारा के नजदीक गंदा नाला पटड़ी पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू पर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान निखिल और भूरा निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बीती 13 अप्रैल की रात विद्यानंद कॉलोनी में एक घर से 4 मोबाइल फोन, चांदी की अंगूठी, सोने की बाली व 35 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में आसीर पुत्र हबीब निवासी विद्यानंद कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना चांदनी बाग में आसीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 अप्रैल की देर शाम वह घर पर ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। वापिस घर आए तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चैक करने पर 4 मोबाइल फोन, चांदी की अंगूठी, सोने की नाक की कुंदा व 35 हजार रूपए नहीं मिले। अज्ञात चोर घर में चोरी कर ले गया। आसीर की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी बाइक चोरी के तीन मामले दर्ज है। आरोपी गत जनवरी माह में जेल से बेल पर बाहर आया था।
आरोपी ने घर से चोरी की राशि खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 4 मोबाइल फोन, सोने की एक बाली व चांदी की एक अंगूठी बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Bank Holidays : देश में आज कहाँ कहाँ कहाँ बंद रहेंगें बैंक? देखें RBI द्वारा जारी नई लिस्ट

Sahab Ram

रोजाना पिंए पपीते के पत्तों का जूस, शुगर और कब्ज से मिलेगा राहत !

Voice of Panipat

पहली मुस्लिम महिला DSP बनी रजिया सुल्ताना, रचा इतिहास

Voice of Panipat