हरियाणा BPL परिवारों के लिए अब लागु हुआ नया नियम, परिवार के सदस्यों के हिसाब से मिलेगा तेल
HARYANA BPL FAMILIES: हरियाणा के बीपीएल परिवारों को मिलने वाले सरसों के तेल में भारी कटौती होने जा रही है। क्योंकि अब सरकार ने राशन डिपो पर सरसों के तेल की आपूर्ति राशन कार्ड नहीं सदस्यों के आधार पर करने का फैसला लिया है।
इससे हर राशन कार्ड पर बराबर मात्र में 2 लीटर तेल नहीं मिलेगा। 2 सदस्यों वाले परिवारों के लिए आधा लीटर तेल ही निर्धारित किया है। इससे प्रदेश के राशन डिपो में दिए जाने वाले सरसों के तेल में 54 प्रतिशत की कमी आएगी।
इसको लेकर हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने तीन श्रेणियां तय कर दी हैं। इसके तहत जिन परिवारों में 2 सदस्य हैं, उनको आधा लीटर सरसों का तेल मिलेगा।
वहीं छह सदस्यों वाले परिवारों को एक लीटर तेल दिया जाएगा। इसके अलावा छह से अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए डेढ़ लीटर सरसों का तेल तय किया है।
विभाग द्वारा राशन डिपो से मिलने वाले सरसों के लिए अक्टूबर महीने के लिए भी कोटा इसी आधार पर तय किया है। अब छोटे यानी 2 सदस्यों वाले परिवार को आधा लीटर तेल मिलेगा और इसके लिए 15 रुपये ही लगेंगे।
वहीं जिन परिवारों में सदस्यों की संख्या 6 है, उनको एक लीटर तेल 30 रुपये में दिया जाएगा। जबकि छह से अधिक सदस्यों वाले परिवार को 45 रुपये में डेढ लीटर तेल मिलेगा।
अब तक की व्यवस्था में सरसों का तेल राशन कार्ड के हिसाब से मिलता था। सभी को 2 लीटर सरसों का तेल 100 रुपये में दिया जा रहा था।
39,43,192 बीपीएल परिवार
दरअसल हरियाणा में 39,43,192 बीपीएल परिवार हैं। ऐसे में पहले की व्यवस्था के अनुसार कुल 78,86,384 लीटर सरसों के तेल हर महीने दिया जाता था।
अब इसका रैश्नेलाइजेशन करते हुए इस बार की आपूर्ति 36,45,426 लीटर तय की है। कुल तेल की कमी की बात करें तो इस बार 54 प्रतिशत कम तेल दिया जाएगा।
