logo

HARYANA के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में अलगे 3 घंटे 5 जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं.. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र(Kurukshetra), यमुनानगर(Yamunanagar, पंचकूला, अंबाला (Ambala), करनाल (karnal) में येलो अलर्ट जारी किया है.. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.. हरियाणा में बीते कई दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन एक बार फिर से अब मौसम का मिजाज बदल गया है.. रात को पानीपत समेत अन्य जगह बारिश भी हुई.. वहीं मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 13 सितंबर से एक बार फिर बारिश में तेजी आने की संभावना है..

HARYANA के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

पूरे राज्य में इस सप्ताह महज 0.8 MM बारिश हुई, जो इस अवधि के सामान्य बारिश स्तर 28.5 MM की तुलना में 97 प्रतिशत की भारी गिरावट है.. वहीं, मानसून सीजन के तहत एक जून से सात सितंबर तक राज्य में 378.8 MM बारिश हुई, जो इस अवधि के सामान्य वर्षा स्तर 382 MM की तुलना में लगभग एक प्रतिशत कम है.. सितंबर के पहले सप्ताह राज्य के 18 जिलों में लगभग सूखे की स्थिति देखी गई.. कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल व यमुनानगर को छोड़ दें तो राज्य के अन्य सभी जिलों में इस अवधि के सामान्य बारिश के स्तर में पूरे सौ प्रतिशत की गिरावट देखी गई.. जबकि कुरुक्षेत्र में लगभग 97 प्रतिशत, मेवात में 70 प्रतिशत, पलवल में 95 प्रतिशत और यमुनानगर में 90 प्रतिशत गिरावट आई..

TEAM VOICE OF PANIPAT