DA में 5 प्रतिशत की वृद्धि, दिवाली पर राज्य सरकार ने लाखों कर्मचारियों की झोली भरी खुशियों से
DA Hike Update : इस बार देश में अधिकतर राज्य सरकारों और केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियो को डीए वृद्धि के रूप में बड़ी सौगात दी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को भी दिवाली पर डीए वृद्धि का तोहफा दिया गया है। इससे उत्तर प्रदेश सरकार में कार्यरत करीब 14 लाख सरकारी कर्मचारियों की दिवाली रोशन हो गई है।
क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए 5 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अब उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियो को महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत मिलेगा, जो पहले 58 प्रतिशत था। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ एक जुलाई 2026 से लागू रहेगा। यानी कर्मचारियों को एरियर का लाभ भी मिलेगा।
इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक कुमार द्वारा छोटी दिवाली यानी 7 नवंबर को आदेश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार राज्य के पूर्णकालिक नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों और कार्यभारित कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ मिलेगा।
ऐसे होगा एरियर का भुगतान
हालांकि सरकार ने इस आदेश में यह भी साफ कर दिया है बेशक महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई से लागू होंगी, लेकिन सितंबर तक का एरियर कर्मचारियों के भविष्य निधि यानी पीएफ खाते में जाएगा। हालांकि नवंबर महीने की राशि मिलने वाले नियमित वेतन के साथ मिल जाएगी।
एनपीएस कर्मचारियों को ऐसे मिलेगा लाभ
इसके साथ ही जो कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन योजना यानी एनपीएस से जुड़े हुए हैं, उनके एरियर की 10 प्रतिशत राशि टियर-1 पेंशन खाते में जमा की जाएगी। इतना ही नहीं नियोक्ता की ओर से भी कर्मचारी के खाते में 14 प्रतिशत राशि जमा होगा। इसके अलावा कर्मचारी के एरियर का बचा हुआ 90 प्रतिशत हिस्सा पीपीएफ या एनएससी के रूप में
मिलेगा।
