गुरुग्राम में दीवार गिरने से दबे 5 मजदूर
Dec 25, 2023, 16:48 IST
वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आई है.. आपको बता दे की गुरुग्राम के सेक्टर 15 जगन्नाथ मंदिर के अंदर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया.. यहां अचानक से दीवार गिर गई और नीचे बेसमैंट में काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए.. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बचाव कार्य बल मौके पर पहुंचा है.. बताया जा रहा है कि दीवार गिरने से कई मजदूर दबे हैं..
निर्माण के दौरान ये हादसा सामने आया है.. बताया जा रहा है की मौके पर 5 मजदूर काम कर रहे थे.. इनमें से एक के ऊपर मिट्टी गिरी.. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.. बाकी के 4 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है..
TEAM VOICE OF PANIPAT
