हरियाणा के 33.84 लाख मतदाता सूची से बाहर, जानें अब दोबारा कैसे जुड़ेगा नाम?
Haryana News : हरियाणा में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है।
अब जल्द ही 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। एसआईआर के तहत अब तक करीब 33.84 लाख नाम हटाए जा चुके हैं। संभावना यह है कि करीब 36 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।
क्योंकि बीएलओ द्वारा की गई जांच में दावों व शिकायतों पर सुनवाई के बाद भी 2.10 लाख मतदाता ऐसे हैं जो अयोग्य मिले हैं। ऐसे में इनके नाम भी अब मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
क्योंकि इन मतदाताओं के नाम, पते में गड़बड़ियां पाई गई हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यदि किसी का गलत नाम कट गया है तो उसके दोबारा सूची में एक प्रक्रिया से जोड़ा जा सकता है।
एसआईआर को लेकर हरियाणा निर्वाचन आयोग ने कहा है कि इस प्रक्रिया से पहले प्रदेश 2 करोड़ 6 लाख 55 हजार 221 मतदाता दर्ज थे।
पहले चरण की प्रक्रिया के उपरांत 44,92,696 मतदाताओं को नोटिस भेज कर इनकी जानकारियां मांगी गई। इस पर 44,52,327 मामलों में सुनवाई की जा चुकी है और इसके आधार पर 2,10,254 मामलों में मतदाता अपात्र मिले हैं।
फरीदाबाद में 50 प्रतिशत मतदाता अपात्र
मतदाता सूचियों से नाम हटाने के मामले में हरियाणा का फरीदाबाद जिला सबसे आगे हैं। क्योंकि यहां एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 6,83,750 मतदाताओं को विभिन्न कारणों से नोटिस जारी हुए।
इसमें से 6,77,620 मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया हुई और 1,05,846 मतदाता अपात्र पाए गए हैं। वहीं गुरुग्राम में 4,75,477 नोटिस दिए गए। इसमें 13,250 नोटिस में मतदाता अपात्र पाए गए हैं।
ऐसे जुड़वाएं दोबारा नाम
चुनाव आयोग का कहना है कि यदि किसी भी मतदाता का नाम गलती से कटा है तो इसको दोबारा जुड़वाया जा सकता है।
सबसे पहले 6 नवंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची को ध्यान से देखें। यदि सूची नाम में नहीं है तो अपने बीएलओ या ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करें।
