logo

हरियाणा के सिरसा जिले में 28 पटवारियों के तबादले, महिला पटवारी भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

 
सिरसा जिले में 28 पटवारियों के तबादले, महिला पटवारी भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Sirsa Patwari Transfer list : हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली उपमंडल में राजस्व विभाग के कामकाज को लेकर प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है। उपमंडल के 28 पटवारियों के पटवार हलके बदल दिए गए हैं। एसडीएम आईएएस योगेश दिलहोर ने आदेश जारी कर सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। इनमें महिला पटवारी भी शामिल है। 

प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों को सोमवार, 16 नवंबर तक नए पटवार हलकों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें निर्धारित पटवार खानों और ग्राम सचिवालयों में कार्यालय समय के दौरान बैठकर लोगों के राजस्व संबंधी कार्य निपटाने होंगे। पटवारी सचिन कुमार को चौटाला और तेजाखेड़ा, राजपाल को जोतांवाली और लोहगढ़, अजय को चौटाला और भारुखेड़ा तथा मनोज कुमार को अहमदपुर दारेवाला और चक फरीदपुर का जिम्मा सौंपा गया है। देवी लाल को मांगेआना और पन्नीवाला मोरिकां में नियुक्त किया गया है।

इन पटवारियों को मिले नए हलके
गुरनाम सिंह को मौजगढ़, बसंत सिंह को लखुआना, अमीलाल को सुकेरा खेड़ा और आशा खेड़ा तथा दिग्विजय सिंह को टीएससी और सरप्लस ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार घनश्याम दास को रामगढ़ और बनवाला, जयप्रकाश को गंगा और गोदीका तथा कुलदीप कुमार को झुट्टी खेड़ा, मट्टदादू और लंबी के पटवार हलके आवंटित किए गए हैं।

प्रिंस कंबोज को डबवाली और जोगेवाला, रवि कुमार को रिसालिया खेड़ा, शिवजी को रामपुरा बिश्नोईया और चकजालू तथा सुनील को कालुआना का जिम्मा दिया गया है। विजय को बिज्जूवाली, मोड़ी और मुन्नावाली में नियुक्त किया गया है। वहीं, योगेंद्र और कुलविंदर को प्रतीक्षारत नियुक्ति से नए पटवार हलके आवंटित किए गए हैं।

ज्वाइनिंग रिपोर्ट के लिए तय की समयसीमा
तबादला आदेशों के साथ प्रशासन ने कार्यभार संभालने की प्रक्रिया भी निर्धारित कर दी है। सभी पटवारियों को नई नियुक्ति के अनुसार तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करना होगा। संबंधित फील्ड कानूनगो को नई नियुक्तियों के अनुसार पटवारियों की ज्वाइनिंग रिपोर्ट का सत्यापन करना होगा। इसके बाद सत्यापित रिपोर्ट 16 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक एसडीएम कार्यालय में जमा करवानी अनिवार्य होगी।