logo

अगले महीने आएगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सरकार देश भर के किसानों को हर साल 3 किस्तों में राशि जारी करती है। ऐसे में हर चार महीने के बाद किस्त आती है। अब जैसा की पिछली किस्त 20 जून को जारी हुई थी, इससे साफ है कि अगली किस्त नवंबर तक आ सकती है। 
 
PM-Kisan 24th Installment

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इसके लिए जल्द ही तारीख की घोषणा हो सकती है। हालांकि अभी तक कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि अगले महीने यानी नवंबर में 24वीं किस्त किसानों के खाते में आ सकती है। इसलिए जिन किसानों ने पंजीकरण नहीं करवाया है या केवाईसी बाकी है, उनको जल्द से जल्द करवा लेनी चाहिए।

 


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी की गई थी। इसके बाद अब 24वीं किस्त आनी है। ऐसे में सरकार ने किसानों को यह भी सलाह दी है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वैबसाइट पर ही भरोसा करें। क्योंकि सोशल मीडिया में कई प्रकार की भ्रमक जानकारी दी जा रही हैं।


हर साल आती हैं 3 किस्त

दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सरकार देश भर के किसानों को हर साल 3 किस्तों में राशि जारी करती है। ऐसे में हर चार महीने के बाद किस्त आती है। अब जैसा की पिछली किस्त 20 जून को जारी हुई थी, इससे साफ है कि अगली किस्त नवंबर तक आ सकती है। 


साल में मिलते हैं 6 हजार रुपये

सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए हर साल 6 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में डालती है।

यह लाभ पात्र किसान परिवारों को ही मिलता है। इसके तहत हर किस्त में 2000 रुपये की राशि दी जाती है। अब 24 वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है।

 

पेमेंट नहीं आए तो यह करें

पात्र किसान यह लाभ लेने के हकरदार हैं। यदि किसी कारण से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिले तो इसके लिए सबसे जरूरी है कि आधिकारिक पोर्टल पर अपनी पेमेंट स्टेटस जांच लें।

यहां से स्थिति साफ होने पर अपनी जमीन का रिकार्ड जांच लें। हो सकता है ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो। इसको पूरा कर लें।