29.7 C
Panipat
April 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia News

20 वर्षीय युवती को बीच सड़क पर मारी गोली, फिर किया सरेंडर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला बरेली के फतेहगंज पूर्वी से सामने आया है। जहां पर एक युवक द्वारा युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं  बरगवां के पास गोलियां मारकर युवती की हत्या करने के बाद रजनेश ने खुद को SSP ऑफिस में सरेंडर कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह एसएसपी ऑफिस पहुंचा और थैले में लाया तमंचा मेज पर रखकर सरेंडर कर दिया। कहा कि मैं हत्या का आरोपी हूं और सरेंडर करने आया हूं।

जानकारी में पता चला है कि युवती के घर छोड़कर विवाह करने से इनकार करने पर फतेहगंज पूर्वी के गांव में रहने वाले रजनेश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 20 वर्षीय युवती की हत्या कर दी। युवती के पेट और गले में गोलियां लगीं। भाई के मुताबिक हत्या करने से पहले आरोपी ने युवती का बाल पकड़कर घसीटा और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस के पहुंचने पर युवती के परिजन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चार घंटे तक हंगामा किया।

युवती के पेट और गर्दन में तीन गोलियां लगी हैं। युवती के पिता की तहरीर पर रजनेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक युवती और रजनेश के बीच प्रेम संबंध थे, लेकिन घरवालों को जानकारी होने पर युवती ने उससे दूरी बना ली थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर पुलिस जांच कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में नकली शराब बनाने मामले में गिरोह का दूसरा आरोपी काबू

Voice of Panipat

राम रहीम को जेल प्रशासन लेकर पहुंचा PGI..जानिए क्या रही वजह

Voice of Panipat

मंत्री जी ने शिकायते भी सुनी,फोन लगाया और समाधान करने को भी कहा

Voice of Panipat