17.6 C
Panipat
March 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest News

थाना सदर के 2 गांव थाना चांदनी बाग में शिफ्ट, पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जानकारी देते हुए बताया की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ ही लोगों की सुविधा को मध्य नजर रखते हुए थाना सदर के गांव निम्बरी व जालपाड़ को थाना चांदनी बाग में शिफ्ट करने के लिए हरियाणा सरकार गृह विभाग से पत्राचार के माध्यम से अनुरोध किया गया था। गृह विभाग से 24 दिसंबर 2021 को स्वीकृती मिलने उपरांत दोनों गांव को थाना चांदनी बाग में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होने कहा की नए आदेशो के अनुसार अब गांव जालपाड़ व निम्बरी गांव के लोगों की मामले से संबधित कार्रवाही थाना चांदनी बाग में होगी। उक्त दोनो गांव के व्यक्ति अब पुलिस से संबधित कार्रवाही के लिए थाना सदर की बजाय थाना चांदनी बाग में संपर्क करे।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया की गांव निम्बरी व जालपाड़ थाना सदर से करीब 12 से 14 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। वही दोनो गांव की सीमा थाना चांदनी बाग के क्षेत्र से लगती है, और थाना चांदनी बाग से दोनो गांव की दूरी भी महज 5 से 6 किलो मीटर के दायरे में पड़ती है। कानून व्यवस्था के साथ ही गांव के लोगो की सुविधा को देखते हुए दोनो गांव को थाना चांदनी बाग में शिफ्ट किया गया है। थाने की दूरी कम होने से दोनो गांव के लोगो के साथ ही पुलिस को भी इसका फायदा मिलेगा। किसी भी प्रकार का अपराध घटीत होने का अंदेशा होने पर जहा गांव निवासी पुलिस को सूचना देगे वही थाने की दूरी कम होने पर पुलिस भी कम समय में मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाही करेगी। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

युवाओं को फंसाने का इन लड़कियों ने खोजा ऐसा तरीका, आप भी हो जाएंगे हैरान, ऐसे खुला राज

Voice of Panipat

PANIPAT पुलिस में फेरबदल, 1 इंस्पेक्टर, 2 महिला SI सहित 36 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

Voice of Panipat

अब हरियाणा में खुलेंगे पहली से तीसरी कक्षा के स्कूल, पढिए पूरी जानकारी

Voice of Panipat