logo

PANIPAT में 2 दोस्तों ने 1 दोस्त को तीसरी मंजिल से फेंका नीचे, हुई मौत

 

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला पानीपत के मॉडल टाउन क्षेत्र में आरके पूरम कॉलोनी का है। पानीपत में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। नौबत हत्या करने तक आ गई है। बता दें कि शराब पीकर 3 दोस्‍तों के बीच झगड़ा हो गया। दो दोस्‍तों ने तीसरे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जब तक स्‍वजन उसे अस्‍पताल लेकर गए, तब तक उसने दम तोड़ दिया। आपको पूरे मामले के बारे में बताते हैं।

PANIPAT में 2 दोस्तों ने 1 दोस्त को तीसरी मंजिल से फेंका नीचे, हुई मौत

बता दें कि मृतक का परिवार बिहार के भागलपुर के कौशलपुर गांव से करीब दस साल पहले पानीपत आया था। पिता मजदूरी करते हैं। पंद्रह वर्षीय बेटा सूरज, दोस्तों के साथ रात को बैठा था। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि मोहित और विशाल तीसरी मंजिल पर शराब पी रहे थे। सूरज इनके साथ मौजूद था। उसने शराब नहीं पी।

PANIPAT में 2 दोस्तों ने 1 दोस्त को तीसरी मंजिल से फेंका नीचे, हुई मौत

इसी दौरान इनकी आपस में गाली-गलौज हो गई। गुस्से में मोहित ने सूरज को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। उसे काफी चोट लग गई थी। उसने बताया था कि मोहित ने उसे छत से नीचे फेंका है। जब तक उसे अस्पताल लेकर गए, तब तक उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT