39.3 C
Panipat
June 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeLatest NewsPanipat Crime

चोरी की वारदात करने वाले 2 आरोपित काबू, सोनें व चांदी के जैवरात बरामद

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह) :-गढ़ सरनाई गांव मे बिते दिनों चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित काबू, चोरीशुदा सोनें व चांदी के जैवरात बरामद । पकड़े गए आरोपितों की पहचान राम उर्फ सचिन व पवन निवासी गढ़ सरनाई के रूप मे हुई ।

थाना सैक्टर-13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया की शुक्रवार को थाना सैक्टर-13/17 पुलिस की एक टीम गश्त के दोरान गांव गढ़ सरनाई के पास मौजूद थी । टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म के दो युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक मे गांव के अड्डे पर घूम रहे है । पुलिस टीम ने तुरंत मौकें पर दबिस देकर आरोपित दोनो युवकों को काबू कर पुछताछ की तो एक ने अपनी पहचान राम उर्फ सचिन पुत्र जय प्रकाश व दूसरे ने पवन पुत्र अमर सिंह निवासी गढ़ सरनाई पानीपत के रूप मे बताई । शक के आधार पर पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ की तो आरोपितों ने बिती 28/29 अगस्त की रात गढ़ सरनाई गांव मे अनिल के मकान मे घूसकर अलमारी मे रखे सोने चांदी के जैवरात व एक घड़ी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा ।

सब-इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया चोरी की उक्त वारदात बारे गढ़ सरनाई निवासी अनिल की पत्नी कोमल की शिकायत पर थाना सैक्टर-13/17 मे मुकदमा दर्ज है । कोमल ने थाना सैक्टर-13/17 पुलिस को दी शिकायत मे बताया था की 28/29 अगस्त की रात करीब ढ़ाई बजे उसकी आख खुली तो कमरे मे रखी अलमारी खुली दिखाई दी । उसने परिजनों इसकी सूचना देकर चैक किया तो अलमारी से एक सोनें की अंगुठी, एक लोकेट व चांदी की एक तागड़ी, 3 जोड़ी पाजैब, 2 हथफूल, 3 जोड़ी चुटकी, एक चैन, एक मंगलशुत्र, एक अंगुठी, दो जोड़ी चांद सूरज व एक धड़ी नही मिली । जैवरात को अज्ञात युवक चोरी करके ले गये ।

सब-इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया गिरफतार दोनो आरोपितों के कब्जे से चोरीशुदा एक सोने की अंगुठी व चांदी की एक तागड़ी, 2 हथफूल, 3 जोड़ी चुटकी, एक चैन, एक मंगलशुत्र, दो जोड़ी चांद सूरज बरामद कर दोनो आरोपितो को माननीय न्यायालय मे पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया । 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सरकार का बड़ा फैसला, अब PF पर मिलेगा इतने फीसदी ब्याज

Voice of Panipat

HARYANA के इस जिले में बनेगा डोमेस्टिक एयरपोर्ट, 40 करोड़ के टेंडर को मिली मंजूरी

Voice of Panipat

अगस्त में इन बैंकों ने महंगा किया लोन, ग्राहकों को ज्यादा देनी होगी EMI, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat