logo

18000 अग्निवीरों की जल्द होगी मिल्ट्री से विदाई, हरियाणा में ज्वाइनिंग लेटर से होगा स्वागत 

अग्रिवीरों का पहला बैच है, जिनकी चार साल की सेवाएं पूरी हो रही हैं।18,000 से ज्यादा अग्निवीर सशस्त्र सेनाओं में चार साल की सेवाएं दे चुके जवान 31 दिसंबर से मिलिट्री से निकलने को तैयार हैं। 
 
18000 अग्निवीरों की जल्द विदाई

Agnipath Scheme : देश में युवाओं से जुडी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है । जो लगभग 4 साल से अपनी सेवाएं देश को दे रहे है ।  भारतीय एयर फोर्स और सेना से 75% अग्निवीर अपनी चार साल की सेवाएं पूरी करने के बाद मध्य नवंबर के बाद से बाहर निकलने वाले हैं।

 

अधिक जानकरी के लिए बता दे की यह अग्रिवीरों का पहला बैच है, जिनकी चार साल की सेवाएं पूरी हो रही हैं।18,000 से ज्यादा अग्निवीर सशस्त्र सेनाओं में चार साल की सेवाएं दे चुके जवान 31 दिसंबर से मिलिट्री से निकलने को तैयार हैं। 

अब ऐसे में उनके लिए आगे वाला समय कठिन हो सकता है लेकिन हरियाणा सरकार के एलान के बाद उनके चेहरे पर ख़ुशी लोटी है .


हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि अग्निवीर योजना के तहत 4 साल तक देश की सेना में रहने वाले जवानों को वापस लौटते ही नौकरी दी जाएगी।

गौरतलब है कि अग्निवीर योजना के तहत सेना में गए युवाओं का पहला बैच अगले महीने ही वापस आ रहा है। ऐसे में हरियाणा सरकार की इस पहल को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

इसके लिए हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि अग्निवीरों के पहले बैच के आते ही उनको तुरंत ज्वाइनिंग लेटर जारी किए जाएं।

यानी इसमें किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होगा। नवंबर महीने में 2,893 अग्निवीर अपनी सेवा पूरी कर लौटेंगे। ऐसे में इनके लिए पुलिस, जेल, वन विभाग और आपदा प्रबंधन जैसे विभागों में पहले ही 3685 पदों को मंजूर किया गया है। 

रविवार को चंडीगढ़ में पंचनद शोध संस्थान द्वारा आयोजित वार्षिक व्याख्यान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसको लेकर जानकारी दी।

यहां पूर्व-लोकमंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां पर हम भारत के लोग, हमारा दायित्व की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पंचनद शोध संस्थान को 11 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

अग्निवीरों के लिए कोटा निर्धारित


इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ग्रुप सी के सामान्य पदों पर 5 प्रतिशत और पुलिस, जेल, वन व खनन जैसे विभागों में 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा अग्निवीरों को प्रवेश परीक्षाओं और चयनित पदों पर शारीरिक जांच से भी छूट का प्रावधान किया गया है।