logo

चलती कार की छत पर सफर, वायरल VIDEO के बाद पुलिस का एक्शन

 

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) - फरीदाबाद जिले के छांयसा के पास KGP एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है। चलती कार की छत पर बैठकर सफर कर रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार मालिक के खिलाफ ₹14 हजार का पोस्ट चालान जारी किया है। वायरल वीडियो में एक सेंट्रो कार तेज रफ्तार से एक्सप्रेसवे पर दौड़ती दिखाई दे रही है, जबकि एक युवक उस कार की छत पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कार के अंदर सब्जियां भरी होने के कारण युवक को बैठने की जगह नहीं मिली, जिसके बाद उसने छत पर बैठकर सफर करने का फैसला किया। पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

चलती कार की छत पर सफर, वायरल VIDEO के बाद पुलिस का एक्शन

गाड़ी की छत पर बैठे व्यक्ति का विडियो वायरल

वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने वाहन की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार मालिक का ₹14 हजार का पोस्ट चालान काटा गया। यातायात पुलिस अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी सी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इससे पहले प्याली चौक पर भी एक ऑटो चालक का स्टंट करते हुए वीडियो सामने आया था, जिसकी पहचान कर पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT