logo

PANIPAT मे 11 साल की लड़की लापता, शादी की नीयत से युवक ले गया अपने साथ

 

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के एक गांव से 11 साल की लड़की को भट्‌ठे पर काम करने वाला प्रवासी युवक शादी की नीयत से बहला-फुसला कर भगा ले गया। लड़की के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। ठेकेदार और मशीन मालिक पर भी दोनों को भगाने में मदद करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से जिला नालंदा, बिहार का रहने वाला है। हाल में वो पानीपत के गांव पल्हेडी में रहता है। यहां नंद भट्ठा कंपनी पर पथाई का काम करता है। उसने बताया कि उसके 10 बच्चे हैं। जिनमें 9 लड़कियां और 1 लड़का है।

PANIPAT मे 11 साल की लड़की लापता, शादी की नीयत से युवक ले गया अपने साथ

उसकी छठे नंबर की बेटी कमरे पर ही रहती थी। जोकि 11 दिसंबर की रात को पूरा परिवार काम करने के बाद सो गया था। जब सुबह उठे तो देखा कि छठे नंबर की 11 वर्षीय लड़की वहां नहीं थी। वो वहां से गायब थी। परिवार अपने तौर पर तलाश में लगा रहा। इस दौरान पता लगा कि लड़की को भट्‌ठा पर JCB मशीन पर ऑपरेटर का काम करने वाला लड़का शादी करने की नीयत से बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT